• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई ऐसे में कहा जाए गाय माई।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई ऐसे में कहा जाए गाय माई।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

 

एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई ऐसे में कहा जाए गाय माई। जहां सरकार करोड़ों रुपए गायों के आसियानो पर खर्च कर रही है वही दर-दर उनकी मौतें देखी जा रही है। जब झाँसीदर्शन की टीम को खबर लगी के ब्लाक मोंठ के ग्राम खिल्ली में पिछले दो दिन में चार गयो की मौत हो गयी है तो पता लगाने झाँसीदर्शन की टीम वहाँ पहुँची।  देखा कि गौशाला में एक भी गाय मौजूद नहीं थी और गौशाला में रखा भूसा पानी में बह रहा था। जब इसकी जानकारी वहां मौजूद ग्रामवासियों से की तो पता चला कि अभी तक वहां पर एक भी गाय नहीं रखी गई है। ग्रामवासियों नेे आरोप लगाते हुुुए बताया की  ग्राम प्रधान और अधिकारी गाय के भूूूसे के नाम से पैसा उड़ा रहे हैं। ग्राम वासियों का कहना था चार गायों की मौत हो चुकी है जिन्हें ग्राम वासियों ने उठाकर गांव के बाहर फेंक दिया। वही गौशाला भी ऐसी जगह बनाई गई है जहाँ एक तरफ नहर है तो दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक निकला हुआ है। जहां पर स्थित गौशाला बनाई गई है वहां पर बरसात में पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि गायों को अभी तक आशियाना क्यों नहीं दिया गया है क्या सिर्फ गायों की गौशाला है एक दिखावा है।

Jhansidarshan.in