महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर हुई मिनी मैराथन दौड़। रिपोर्ट- इदरीश बाबा
विजय दिवस पर हुई मिनी मैराथन। कस्बा के टीकाराम यादव महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिसमें शहीद जवानों को याद किया गया ।56 वी एनसीसी पुरुष एवं 32 वी एनसीसी महिला बटालियन कैडिटों ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई ।कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र खरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर एएनओ कैप्टन डॉ विवेक चौहान, बृजेंद्र चौहान ,डॉक्टर इंदल शास्त्री ,डॉक्टर पिंकी सिंह , मोनिका परिहार, नंदिनी पवार, चित्रांगना कश्यप ,रचना, डॉक्टर पूनम रेनू चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।