आपत्ति आने पर छात्राएं करें 1090 कॉल,मनचलों से डटकर करें मुकाबला- थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस।रिपोर्ट- इदरीश बाबा
थाना शाहजहांपुर प्रभारी के द्वारा छात्राओं को जागरुक किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस ने कहा कि आपत्ति आने पर सभी छात्राएं 1090 पर कॉल करें एवं मनचलों से डटकर मुकाबला करें ।शाहजहांपुर पुलिस उनके साथ तत्पर है। विद्यालय की छुट्टी के बाद सीधा घर जाएं एवं सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी के साथ करें ।अपनी निजी जानकारी किसी भी ब्यक्ति से साझा ना करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंशुल वशिष्ठ ,जितेंद्र यादव ,दिनेश चंद्र, प्रदीप दुबे ,आरती ,जूली एंव विद्यालय की समस्त छात्राएं मौजूद रही।