पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना का मुकदमा हुआ दर्ज।रिपोर्ट-इदरीश बाबा
जिसमें ग्राम बझेरा स्टेट थाना शाहजहांपुर निवासी नरेश चंद्र पुत्र बिहारीलाल शर्मा ने बताया कि 27 जून 2019 को उनके भाई सुरेश चंद्र अपनी पत्नी के साथ बाइक के द्वारा झांसी जा रहे थे ।तभी वह जैसे ही नेशनल हाईवे के ग्राम अमरा के पास पहुंचे ही थे। कि उनकी बाइक में एक नीले कलर के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी थी ।जिसमें उनके भाई घायल हो गए थे ,और ट्रैक्टर टक्कर मार कर रफूचक्कर हो गया था। जिन्हें लोगों के द्वारा सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया गया था ।जहां उनकी हालत नाजुक होने पर झाँसी भेज दिया था ।जहां उनका इलाज चल रहा है ।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर के खिलाफ मामला धारा 279 ,338 के तहत दर्ज कर दिया।