• Sun. Jun 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बुधवार की शाम हुई भारी बारिस के बाद एसडीएम ने किया नालों का निरीक्षण।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

बुधवार की शाम हुई भारी बारिस के बाद एसडीएम ने किया नालों का निरीक्षण।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

बताया जाता है कि बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक झमाझम हुई बारिश के बाद एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने मोंठ कस्वे के सभी नालों का किया निरीक्षण। जिसमें उन्होंने देखा कि कहीं कस्बे में कोई नाली या नाला बंद तो नहीं, जिससे बरसात का पानी बस्ती व घरों में न भर जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा साफ सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। सभी नाले और नालियों को अच्छी तरह से साफ करवाया जाए। जिससे बरसात का पानी कही रुके नही। अगर कहीं पानी का निकास नहीं है तो उसके लिए जगह बनाकर उसे नाले में मिला दिया जाए। बरसात के पानी से किसी भी मकान व दुकानदारों को कोई परेशानी खड़ी नहीं होना चाहिए।

Jhansidarshan.in