बाइक का सन्तुलन बिगड़ जाने से माँ- बेटा हुए घायल।रिपोर्ट-इदरीश बाबा
बाइक से गिरकर महिला हुई घायल ।जिसमें बताया गया है कि थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा कला निवासी अनिल पुत्र गरीबदास अपनी मां सरजू देवी को गांव से लेकर क्षेत्राधिकारी के पास मोंठ आ रहे थे ।वह जैसे ही मोंठ रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास पहुंचे ही थे। कि तभी रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास बने ब्रेकर पर उनकी बाइक से मां उछल कर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।जिसकी सूचना पुत्र ने एंबुलेंस को दी ।एंबुलेंस के द्वारा महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया ।जहां महिला की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी अस्पताल रिफर कर दिया।