टोल प्लाजा कर्मचारी को उड़ाने वाली कार पर हुआ मुकद्दमा दर्ज।रिपोर्ट-इदरीश बाबा
बीते दिन सेमरी टोल प्लाजा पर एक कार क्रमांक यू पी 93 ए एफ 2827 ने टोल के कर्मचारी सचिन गौतम में जोरदार टक्कर मार दी थी ।जिसकी आज लिखित रूप से शिकायत टोल मैनेजर आरिफ खान ने थाना मोंठ पुलिस को दी। मोंठ पुलिस ने जिला अधिकारियों के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लिया और कर्मचारी में बीते दिन टक्कर मारने वाली स्विफ्ट कार के खिलाफ धारा 279 ,338 के तहत मामला दर्ज कर दिया। वही बताया गया है कि कार की टक्कर से घायल हुआ कर्मचारी का भी ईलाज झांसी अस्पताल में चल रहा है।