जानवर आ जाने से बाइक सवार जीजा-साली गिरकर हुए घायल।रिपोर्ट-इदरीश बाबा
जानवर आ जाने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। जिसमें बताया गया है कि मनोज कुमार दतिया निवासी अपनी साली संध्या पत्नी अरविंद ग्राम दादरी खरका थाना डकोर जिला जालौन निवासी को लेकर दतिया से उरई की ओर जा रहे थे। तभी वह कस्बा मोंठ के नेशनल हाईवे पर जोरा ब्रिज के पास पहुंचे ही थे ।कि तभी उनकी बाइक के सामने जानवर आ जाने से उनकी बाइक असंतुलित हो गई ।जिसमें जीजा और साली गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना राहगीरों ने एम्बुलेंस को दी।एम्बुलेंस के द्वारा संध्या और मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां महिला की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी अस्पताल रिफर कर दिया गया।