• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

खंभा टूट कर गिरने से लाइनमैन हुआ घायल।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

खंभा टूट कर गिरने से लाइनमैन हुआ घायल।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

 

बिजली का खंभा टूटने से कर्मचारी गिरकर हुआ घायल। जिसमें बताया गया है कि बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी वीर सिंह पुत्र कनई ग्राम अमरा निवासी बर्षो से मोठ पावर हाउस पर काम कर रहा है।जो आज बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे वह सेमरी फिटर पर काम करने के लिए ग्राम सौजना गया हुआ था ।कर्मचारी मोंठ पावर हाउस के सेमरी फिटर से सीडडाउन लेकर टूटे हुए बिजली के तार को जोड़ रहा था ।तभी बिजली का सीमेंट का खम्मा टूट गया ।जिसमें बिजली का तार जोड़ रहे संविदा कर्मचारी खम्भे से सीधा नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसकी सूचना लोगों ने एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के द्वारा बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया ।जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे झांसी अस्पताल रिफर कर दिया गया।गनीमत यह रही कि बिजली विभाग के कर्मचारी के ऊपर खम्भा नही गिरा वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Jhansidarshan.in