अवैध खनन तथा ओवरलोड के खिलाफ चलाये गए अभियान में चार ट्रकों पर हुई कार्यवाही।रिपोर्ट-इदरीश बाबा
शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप आज खनिज विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर संयुक्त रूप से अवैध खनन तथा ओवरलोड के खिलाफ अभियान छेड़कर कस्बा के नैशनल हाईबे पर संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रूप से लेकर जा रहे गिट्टी ,मोरम के चार ट्रक पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की गई ।जिसमें बताया गया है कि ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 7483, यूपी 93 बीटी 9920 ,यूपी 93 बीटी 7676 तथा यूपी 70 डीटी 5040 ट्रको को पकड़कर टीम ने थाना मोंठ के सुपुर्द कर दिए। जहां ट्रकों पर कानूनी कार्रवाई की गई ।इस मौके पर उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी , क्षेत्राधिकारी बृजराज सिंह ,धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा खनिज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।