शाहजहांपुर पुलिस ने महिला पुलिस के साथ महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारियां दी। रिपोर्ट- इदरीश बाबा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद झांसी के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस व शाहजहांपुर महिला पुलिस के साथ महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के तहत उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ,उपनिरीक्षक सुबोध सिंह व महिला कांस्टेबल आरती सिंह एंव महिला आरक्षी निधि के साथ कॉलेज में बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में अवगत कराया गया। जिसमें लगभग 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग लिया और पुरुष तथा महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं को अनेक प्रकार की जानकारियां दी जिसमें उन्होंने कहा कि
यह शासकीय स्कूल में बालिका सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी शाहजहांपुर पुलिस के द्वारा दी जा रही है ।जिसके चलते घटित विपरीत स्थितियों से किस तरह सामने वाले से बचा जा सके और उन परिस्थितियों का छात्राएं डटकर सामना कर सकें I यदि कोई परेशानी हो तो आप तुरंत शाहजहांपुर पुलिस को घटना की सूचना दे सकती हैं।