जिला जज प्रमोद कुमार ने बुधवार को न्यायालय के भवन व बाउंड्री वॉल का किया निरीक्षण। रिपोर्ट- इदरीश बाबा
जिला जज प्रमोद कुमार ने बुधवार को मोंठ तहसील परिसर में बन रहे ग्रामीण न्यायालय के भवन व बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण के जेई व ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य के निर्देश दिए। जिला जज प्रमोद कुमार बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे मोंठ तहसील पहुंचे और निर्माणाधीन ग्रामीण न्यायालय के भवन व बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ निर्माण कार्य बीच में रोके जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार राजेन्द्र अग्निहोत्री को जिला जज प्रमोद कुमार ने द्रुत गति से निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ,जे एम एस के नागर, उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी, क्षेत्राधिकारी बृजराज सिंह ,थाना मोंठ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, बार संघ अध्यक्ष सीताराम बरदिया ,सचिव संजय कुमार बादल मौजूद रहे।