तेज गति से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार हुआ गम्भीर रुप से घायल
बंगरा – झाँसी
ब्लाक अंतर्गत मगरपुर चौराहे के समीप गौरया माता मंदिर के पास लक्ष्नपुरा मध्य प्रदेश निवासी शंकर रायकवार पुत्र चतुर्भुज रैकवार उम्र 25 बर्ष को विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने एक मोटरसाइकिल चालक को इतनी जोडदार टक्कर मारी कि मोटर साइकिल चालक उछल कर झाडियों के बीच गिर गया व गम्भीर रुप घायल होकर गिर पडा झाडियों के बीज पडा रहा पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर गाडी लेकर भाग गया जब ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला व आनन फानन में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भेजा गया युवक को गम्भीर चोटें होने के कारण युवक का काफी खून बह गया जिससे प्राइवेट चिकित्सक ने उसे झाँसी रिफर कर दिया गया है फिलहाल मोटरसाइकिल चालक की हालत गम्भीर बताई जा रही है l
विद्युत केवल डालने की मांग आये दिन टूटकर गिर रहे जर्जर तार
बंगरा – झाॅसी
ब्लाक अंतर्गत खिसनी बुजुर्ग न्याय पंचायत क्षेत्र के खिसनी खुद॔, खिसनी बुजुर्ग, कनौरा, निनौरा, अडजार, रमपुरा, सन्तपुरा, टपरियन, सोयला, पथरया आदि गांवों में बर्षो पूर्व डाली गई विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है उसी जर्जर लाइन से बिजली की सप्लाई की जा रही है जगह-जगह तार लटक रहे हैं आये दिन तार टूटकर गिर रहे हैं जिससे कभी भी कोई बडा हादसा होने का भय बना रहता है ग्राम में अर्थ के तारों में फेस जुड़ा हुआ है जिससे आए दिन चिंगारियां निकलती रहती है लाइट घटती बढती रहती है ग्राम में केबिल डालने की अत्यंत आवश्यकता है जिससे विद्युत की चोरी रोकी जा सकती है उपभोक्ता गर्मियों में कूलर पंखे जल जाने के डर से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं बिजली चोरी की वजह से उपभोक्ताओं के बिल भी भारी भरकम आ रहे हैं और बिजली उपभोक्ताओं ने ग्राम में केबल डालने की मांग की है तथा बिल समय पर भेजने एवं मीटर रीडिंग समय पर दिए जाने की मांग की है