झांसी। सपा बसपा गठबंधन से झांसी ललितपुर लोकसभा का अधिकृत प्रत्याशी होने के ठीक एक दिन बाद पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
पूर्व एमएलसी तथा झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह यादव ने भाजपा की केंद्र तथा यूपी सरकार को डबल इंजन करार देते हुए जनता के साथ मजाक करने का आरोप लगाया। एक पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने झांसी में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी पर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को भारी विजय मिलने के बाद बेरोजगारी का नाम तक नहीं मिलेगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में विजय होने के बाद झांसी से हर हाल में बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया। उन्होंने बताया कि वह बेरोजगारी तथा पलायन के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और सपा बसपा सरकार की जनहित नीतियों को बताकर गठबंधन को विजई बनाएंगे।
इस दौरान पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, रश्मि आर्य, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगैया समेत सैकड़ों सपा बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आयुष साहू