• Sun. Apr 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह, स्कूली बच्चों को बांटे पेन कॉपीःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह, स्कूली बच्चों को बांटे पेन कॉपीः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद, सरीला क्षेत्र के अमूंद गांव स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्वेस्ट फॉर एजुकेशन संस्थान द्वारा बच्चों को कापी व पेन का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी दी गई।
स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अंतर्गत क्वेस्ट फार ऐजुकेशन संस्थान द्वारा सरीला क्षेत्र के अमूंद गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों को कापी पेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चां को देश की आजादी व आजादी के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कापी पेन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संचालक विनय गुप्ता, सर्वेश राजपूत, अध्यापक आशीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in