• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी की मीडिया में एक और कड़ी की हुई शुरुआत, “खोजी टाइम्स” न्यूज पोर्टल का हुआ शुभारम्भ:झांसी दर्शन की हार्दिक शुभकामनाएं

विशेष : खबर

झाँसी की मीडिया में एक और कड़ी की हुई शुरुआत, खोजी टाइम्स न्यूज पोर्टल का हुआ शुभारम्भ:

झाँसी । बदलते जमाने के साथ ही हर किसी को बदलना पड़ता है। फिर चाहे वह कोई भी हो। वर्तमान युग डिजिटल युग है और इस युग में हाल लगाओ हाल फायदा का चलन हो गया है। फिर चाहे वह समाचारों की ही दुनिया क्यों ना हो। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए आज झाँसी जनपद में खोजी टाइम्स डॉट कॉम न्यूज पोर्टल तथा वैव चैनल का शुभारंभ हुआ।
वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, पवन झा सारथी, रामकुमार साहू, दीपक चन्देल, मुकेश त्रिपाठी, शीतल त्रिपाठी, झाँसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, संयुक्त मीडिया क्लब के अध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, पवन तूफ़ान, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव परीक्षा, पूर्व विधायक गरौठा विधायक, दीपनारायण यादव, एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन, सामाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, कामगार व्यापार मंडल के अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, समाजसेवी राकेश सेन इस शुभारम्भ मौके पर साक्षी बने और उन्होंने पूरी खोजी टाइम्स टीम को बधाइयां दी। समस्त अतिथियों ने खोजी टाइम्स न्यूज पोर्टल से गरीबों तथा असहायों की आवाज बनने की आशा की। वहीं पूरी खोजी टाइम्स की टीम ने उनके विश्वास पर खरा उतरने का वचन दिया।
इस अवसर पर सैयद तारिक अली, इनायत सिद्दीकी, वसीम खान, विकास विश्वकर्मा, नीरज साहू, अमित गोयल, रानू साहू, प्रभात साहनी, अख्तर खान, इमरान खान, कुंदन सोलंकी, रवि शर्मा, दीपचंद्र चौबे, विष्णु दुबे, राजेश चौरसिया सहित झाँसी जनपद के समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे।

झांसी दर्शन की हार्दिक शुभकामनाएं……….
आयुष साहू : नीरज साहू  …….
Jhansidarshan.in