• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा में देखने को मिला भितरघात, एक वोट के चूकने से अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा

झाँसी | रानीलक्ष्मी अरबन कोआपरेटिब बैंक के डायरेक्टर पद हेतु कल कढ़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सम्पन्न कराये गए थे | जिसमे से भारतीय जनता पार्टी के 07 तथा 05 अन्य डायरेक्टर चुने गए थे | आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा प्रतिनिधि हेतु चुनाव कराये गए | जिसमे से सपा नेता डॉ वीरेंद्र सिंह यादव को 06 वोट तथा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह को भी 06 वोट प्राप्त हुए | दोनों प्रत्याशियों को सामान वोट मिलने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी | बाद में पर्ची ड्रा के माध्यम से परिणाम घोषित किये गए | जिसमे अध्यक्ष पद पर सपा नेता डॉ वीरेंद्र सिंह यादव ने अपना कब्जा जमा लिया | चुनाव के परिणाम सपा प्रत्याशी की झोली में आते ही प्रत्याशियों के समर्थकों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी | वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा में भितरघात देखने को मिल रहा है जिसका उदाहरण आज हुए चुनाव में देखने को मिला | भाजपा के पास सात वोट होने के बावजूद भी भाजपा नेता को सिर्फ छः वोट ही प्राप्त हुए और उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा |
वही उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सोनी तथा प्रतिनिधि पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम स्वामी को 06 वोटो से तथा गजेंद्र श्रीवास को 09 वोटो से चुना गया | भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष संतोष सोनी को प्रतिनिधि पद के लिए तीन वोट मिले जिससे उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा |

Jhansidarshan.in

You missed