• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी नगर में शुरू हुआ जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव का हैरतअंगेज जादू:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | बुंदेलखंड का झाँसी महानगर एक बार फिर आज से जादू की दुनिया की ओर चला गया है | झाँसी महानगर में दूसरी बार अपने जादू के करतब दिखाने आये जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव के उद्घाटन शो का शुभारम्भ पं दीनदयाल सभागार में सदर विधायक पं. रवि शर्मा ने फीता काटकर किया |

जादू का प्रदर्शन करते जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव

जादू शो के उद्धघाटन के पश्चात जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने अपने जादुई करतब दिखाते हुए मुख्य अतिथि सहित समस्त दर्शकों की वाहवाही बटोरी | जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया की वह इस बार एक से बढ़कर हैरतअंगेज कारनामे लेकर झाँसी की जनता के बीच आये हैं | जादूगर ज्ञानेंद्र भारत देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपने करतबों का प्रदर्शन करते हैं |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in