• Wed. Mar 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल : रिपोर्ट- धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झांसी – थाना पूँछ क्षेत्र के ग्राम बाबई की ओर जाने वाले रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी धौरका ग्राम बाबई त्रियोदशी से होकर वापस अपने घर द्वारका का की ओर आ रहे था, तभी एक अज्ञात बाइक ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया गया, व हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Edit Dherendra Raykwar

Jhansidarshan.in