झाँसी | कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 22 वी पांच दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज समापन हुआ | जिसमे विजेता विद्यार्थियों को पुरुस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी |
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, नितिन सरावगी, विद्यालय संस्थापक एनआर सिंह रहे |
प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह दांगी ने बताया कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनके उचित विकास हेतु पढ़ाई के साथ ही खेल-कूद भी जरूरी है | कार्यक्रम में विद्यालय कि छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया |
इस अवसर पर अमित सेठ, शिवराज सिंह, मनोज साहू, सत्येंद्र सांगी, सपना वर्मा, रेखा गुप्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा |
रिपोर्ट-=आयुष साहू