• Fri. May 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल, कोंच में ‘ग्रेजुएशन डे–प्रगति पर्व’ के तहत भव्य रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह आयोजित*

ByNeeraj sahu

Apr 30, 2026

*विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल, कोंच में ‘ग्रेजुएशन डे–प्रगति पर्व’ के तहत भव्य रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह आयोजित*

कोंच (जालौन)।

विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल, कोंच में ‘ग्रेजुएशन डे–प्रगति पर्व’ के अवसर पर सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों का भव्य रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए, जबकि कक्षा 12वीं का परिणाम सीबीएसई बोर्ड से आना शेष है।

विद्यालय के मेधावी छात्र सक्षम चंद्र ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद आकृति गुप्ता (92.6%), आदित्य अग्रवाल (92.2%), श्रेया अग्रवाल (91.2%), जोया मंसूरी (90.6%), अवंतिका बाजपेई (90.4%), अंशुमन (90.4%), अर्पिता शुक्ला (90.2%) एवं शुभ अग्रवाल (90%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

कक्षा-वार टॉपर्स

कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में वंदित पालीवाल, आयुष वर्मा, तुषित अग्रवाल, शिवान्या गुप्ता, आदित्य कुमार, आरोही गोस्वामी, आयुषी, मान्या गुप्ता, रुद्र राज पटेल, आदर्श अग्रवाल, शिखर शुक्ला, वेदांत अग्रवाल, सिमरन पटेल, सोमेंद्र कुमार, प्रियता पटेल, अमित सिंह, तंजिला फातिमा, गरिमा पटेल एवं अनुष्का कुशवाहा सहित अन्य विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा “स्कूल चले हम” थीम पर ग्रुप डांस विशेष आकर्षण रहा।

कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों द्वारा प्रस्तुत फनी डांस ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भर दिया।

अतिथियों ने किया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार निरंजन (आशु निरंजन) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधन के विचार

विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार निरंजन ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।

निदेशक धीरेंद्र सिंह ने इसे टीमवर्क और शैक्षिक गुणवत्ता का परिणाम बताया।

प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 10वीं की छात्राओं महक पटेल एवं इशिता गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, स्टाफ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in