• Fri. May 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*“नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”—पूंछ में भाजपा महिला मोर्चा की जनाक्रोश पदयात्रा संवाददाता – दयाशंकर साहू*

ByNeeraj sahu

Apr 30, 2026

“नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”—पूंछ में भाजपा महिला मोर्चा की जनाक्रोश पदयात्रा

संवाददाता – दयाशंकर साहू 

पूंछ (झांसी)

नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर कस्बा पूंछ में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जोरदार महिला जनाक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया।

पदयात्रा के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की महिलाएं अब हर अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रही हैं और समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के मुद्दों पर जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

इस अवसर पर समथर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्पना पांचाल, जिला मंत्री यज्ञेश यादव, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामराजा राजपूत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हृदेश गोस्वामी, मंडल महामंत्री गोपाल गोस्वामी, मंडल मंत्री उमेश कुमार पांचाल एवं उदयभान राजपूत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्पना पांचाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल विरोध नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश है।

पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने #नारी_शक्ति_वंदन_अधिनियम के समर्थन में भी अपनी आवाज बुलंद की और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने समाज में नारी सम्मान की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Jhansidarshan.in