• Fri. Apr 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 3 अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार*

ByNeeraj sahu

Apr 17, 2026

*उरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 3 अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार*

जालौन।कोतवाली उरई पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की योजना बना रहे 3 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, भारी मात्रा में ज़िंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी बरामद की गई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त संगठित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in