सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में दिनांक 21 मई 2026 से 5 जून 2026 तक बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, डांस एवं शतरंज जैसे विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आदेश कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत इंस्टीट्यूट सचिव श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा उन्होंने सचिवीय प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी शिविर में पूरे मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल के विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कुल 140 बच्चों ने प्रतिभाग हेतु पंजीकरण कराया है, जो बच्चों एवं अभिभावकों के उत्साह को दर्शाता है।
इस अवसर पर श्री अभिषेक रायकवार, श्री शहजाद खान, श्री विक्रांत दुबे, श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री अजमत सिद्दीकी, श्री महेंद्र साहू, श्री मयंक वर्मा, श्री केदार मीणा, श्री तनवीर आलम, श्री मृदुल गुप्ता, श्री नवीन मिश्रा, श्री अरविंद कुमार, श्री नितिन मिश्रा एवं श्री अतहर निहाल सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श्री स्वर्ण सिंह ठाकुर द्वारा किया गया तथा अंत में उपाध्यक्ष श्री शोभाराम राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम सबलगढ़ से बीरपुर खंड में आमान परिवर्तन उपरांत 27.4 किलोमीटर के नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन में 25 केवी एसी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस खंड में विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण आज दिनांक 21.05.26 को उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री जे सी एस बोरा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान परख निरीक्षण यान एवं टावर वैगन से बिजली कर्षण प्रणाली से जुड़े विभिन्न इंस्टॉलेशन, समपार फाटक (गेट्स), स्विचिंग पॉइंट्स, खंभे, ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) वायरिंग, और अन्य सभी आवश्यक उपकरणों की बारीकी से परख की गई। इस प्रक्रिया में सभी उपकरणों की कार्यकुशलता की जांच करते हुए, उन्हें आवश्यकतानुसार संचालित कर उनकी प्रभावशीलता का आकलन किया गया।
सुरक्षा मानकों की सुनिश्चितता के पश्चात् 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया गया, जिससे रेल परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा की पुष्टि की जा सके।
सबलगढ़-बीरपुर खंड में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की शुरुआत से न केवल रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, बल्कि परिचालन लागत में भी कमी आएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इससे ग्वालियर – श्योपुर कलां खंड में परिचालन सुगम होगा। यात्रियों के लिए ग्वालियर जाना अधिक सुलभ हो जाएगा।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी एवं रेलवे स्टाफ उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री पी. पी. शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / सामान्य श्री ए.पी. गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर /उत्तर श्री अजय कुमार मीना, उप मुख्य इंजीनियर श्री सुधीर कुमार सहित निर्माण अन्य अधिकारी एवं तकनीकी स्टाफ, निरीक्षक तथा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में झाँसी मंडल द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अवैध वेंडरों तथा अनाधिकृत खानपान गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-उरई-कानपुर रेलखंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना रेलखंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-धोलपुर रेलखंड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-मऊरानीपुर-महोबा रेलखंड में निरंतर चलाये जा रहे जांच अभियान में इस सप्ताह 17 अवैध वेंडरों को धरा गया I
अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12143, 11123, 12107, 12144, 12617, 12280, 64612, 11801, 20976 में जांच के समय अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले वेंडरों को पकड़ कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी I
सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री जय कुमार, स्वतंत्र पाटकर, रउफ खान, मुख्य कैटरिंग निरीक्षक श्री अशोक कुमार रैकवार, सुशील अग्रवाल, संजय जैसवाल एवं श्री राजेश कुमार द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध विक्रय की रोकथाम के खिलाफ अहम योगदान दिया I
झाँसी मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अनाधिकृत विक्रय एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु, आज दिनांक-21.05.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध किलाबंदी जाँच की गई । जांच के दौरान 162 यात्री अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकडे गए जिनसे रु.1,53,350/- रेल राजस्व वसूल किया गया |
इस जांच अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ श्री अरुण राय , समशेर खान, रवि राय, शालू खरे,जमशेर खान एवं एनी स्टेशन स्टाफ का विशेष योगदान रहा |
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।
(5)
1 02563 बरौनी नई दिल्ली दैनिक 31/05/26 01.06.26 15.07.26 45 एसएलआर -1, एसएलआर/डी-1, स्लीपर-4, इकॉनमी कोच-5, एसी तृतीय-7= 18 कोच
02564 नई दिल्ली बरौनी दैनिक 01/06/26 02.06.26 16.07.26 45
2 02569 दरभंगा नई दिल्ली दैनिक 31/05/26 01.06.26 15.07.26 45
02570 नई दिल्ली दरभंगा दैनिक 01/06/26 02.06.26 16.07.26 45
2.
रेल प्रशासन द्वारा निम्न विशेष गाड़ियों की गाड़ी संरचना में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्रं.सं. गाड़ी सं. यात्रा की तिथि से तक वर्तमान गाड़ी संरचना जोड़े गए कोच संशोधित गाड़ी संरचना
1 01121 भुसावल -निजामुद्दीन विशेष 22.05.26 भुसावल निजामुद्दीन 18 स्लीपर + 2 सामान्य+ 2 एसएलआर=22 कोच 2 स्लीपर 20 स्लीपर + 2 सामान्य+ 2 एसएलआर= 24 कोच
2 01055 लोकमान्य तिलक ट.-पटेल नगर विशेष 22.05.26 लोकमान्य तिलक ट. पटेल नगर 18 स्लीपर + 2 सामान्य +2 एसएलआर = 22 कोच 2 स्लीपर 20 स्लीपर + 2 सामान्य+ 2 एसएलआर= 24 कोच
3 01057 लोकमान्य तिलक ट.-पटेल नगर विशेष 21.05.26 लोकमान्य तिलक ट. पटेल नगर 18 स्लीपर + 2 सामान्य +2 एसएलआर=22 कोच 2 स्लीपर 20 स्लीपर + 2 सामान्य + 2 एसएलआर = 24 कोच
4 01439 पुणे-शकूरबस्ती विशेष 22.05.26 पुणे शकूरबस्ती 18 स्लीपर + 2 सामान्य+2 एसएलआर=22 कोच 2 स्लीपर 20 स्लीपर + 2 सामान्य + 2 एसएलआर = 24 कोच
3.
रेल प्रशासन द्वारा निम्न विशेष गाड़ियों की गाड़ी संरचना में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्रं.सं. गाड़ी सं. स्टेशन से-तक तिथि जोड़े गए कोच का प्रकार संशोधित गाड़ी संरचना
1 08183 टाटा -आनंद विहार ट. 23.05.26 02 स्लीपर एसएलआर/डी-2, सामान्य -2, स्लीपर -20 = 24 कोच
2 08639 रांची-दिल्ली 23.05.26 02 स्लीपर एसएलआर/डी-2, सामान्य -2, स्लीपर -20 = 24 कोच
3 08057 हावड़ा-नई दिल्ली 22.05.26 02 स्लीपर एसएलआर/डी-2, सामान्य -2, स्लीपर -20 = 24 कोच