• Fri. May 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उम्मीद पोर्टल पर अपलोड वक्फ सम्पत्तियों के अभिलेखों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु शिविर 23 मई को

ByNeeraj sahu

May 22, 2026
उम्मीद पोर्टल पर अपलोड वक्फ सम्पत्तियों के अभिलेखों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु शिविर 23 मई को*
—————-
       झाँसी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 तारिक ने अवगत कराया है कि उ०प्र० सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों के संकलन तथा स्पष्टीकरण हेतु जनपदवार शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
      उन्होंने बताया कि उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद झाँसी के उ०प्र० सुन्नी एवं शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली, कोऑर्डिनेटर तथा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई वक्फ सम्पत्तियों के समस्त मुतवल्लियों एवं प्रबंध समिति/प्रशासकों को सूचित किया जाता है कि वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मदरसा इस्लामियां माहदुल मारिफ मस्जिद शहीदैन, जीवनशाह, झाँसी में दिनांक 23 मई, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित होगा। संबंधित समस्त मुतवल्ली, प्रबंध समिति/प्रशासक एवं नामित पदाधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त अभिलेखों एवं आवश्यक सूचनाओं सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Jhansidarshan.in