• Wed. May 20th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

माटीकला व माटी शिल्पकला में उत्कृष्ट कार्य हेतु कारीगर व शिल्पकारों को पुरस्कार पाने का सुनहरा अवसर

ByNeeraj sahu

May 19, 2026
माटीकला व माटी शिल्पकला में उत्कृष्ट कार्य हेतु कारीगर व शिल्पकारों को पुरस्कार पाने का सुनहरा अवसर*
*माटीकला व माटी शिल्पकला पुरस्कार हेतु आवेदन करें 31 मई तक*
———————-
     परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी राम किशोर ने अवगत कराया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड की ओर से विगत वर्षों की भाँति झॉसी मण्डल में वित्तीय वर्ष 2026-27 में माटीकला व माटी शिल्पकला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों व शिल्पियों को पुरस्कृत किया जायेगा, इस योजना के अन्तर्गत मिटटी के बर्तनों, खिलौनों, मूर्तियों आदि का निर्माण कर जीविकोपार्जन करने वाले प्रजापतियों, माटीकला शिल्पियों, परंपरागत कारीगरों में जो उत्कृष्ट कार्य करते है, उनको मंडल स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसमें चयनित को प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 12 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए की धनराशि के चेक के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
       उन्होंने बताया कि इस योजना में ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://upmatikalaboard.in/Home/Matikala Puraskar पर 31 मई 2026 तक कर सकते है, आवेदक नामांकन फार्म के साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, स्वयं की फोटो और उत्पाद की फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इलाइट सिनेमा के पीछे झांसी एवं मोबाइल नं0 7408410797 तथा मो०न० 9935118888 पर संपर्क कर सकते है।
Jhansidarshan.in