• Tue. May 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

“रेप पीड़िता की पुकार या पुलिस की लापरवाही? जालौन में महिलाओं का फूटा गुस्सा, आटा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग!”

ByNeeraj sahu

May 18, 2026

“रेप पीड़िता की पुकार या पुलिस की लापरवाही? जालौन में महिलाओं का फूटा गुस्सा, आटा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग!”

जालौन में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।
आटा थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता ने गांव के दबंगों पर घर में घुसकर धमकाने, मारपीट करने और अभद्रता करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए।
पीड़िता ने आज जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के मुताबिक 15 मई की रात कुछ लोग हथियारों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचे और परिवार को डराने-धमकाने लगे। आरोप है कि अगले दिन रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की गई।
घटना से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए, जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि आटा थाना पुलिस पीड़िता की सुनवाई करने के बजाय मामले को दबाने में लगी रही।
गुस्साए लोगों ने आटा थानाध्यक्ष को तत्काल सस्पेंड करने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट :- पीड़िता की

बाइट :- पीड़िता के परिजन की

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in