जालौन पुलिस में बड़ा फेरबदल: तेजतर्रार दरोगा रिंकू चौधरी को मिली SOG की कमान!
जालौन पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तेजतर्रार और सक्रिय कार्यशैली के लिए जनपद जालौन में पहचाने जाने वाले सब इंस्पेक्टर रिंकू चौधरी को अब एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम का नया प्रभारी बनाया गया है। अब तक सर्विलांस सेल में तैनात रहे रिंकू चौधरी को कई अहम मामलों में तकनीकी जांच और अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में महारत हासिल मानी जाती है। उनकी कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। एसओजी टीम की कमान मिलने के बाद जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने और बड़ी वारदातों के खुलासे की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पुलिस महकमे में इस नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।