• Wed. Apr 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुख्यमंत्री तक पहुंची प्री पेड स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड कराये जाने की मांग,,किसानो को समर्थन मूल्य दिया जाये

ByNeeraj sahu

Apr 22, 2026

मुख्यमंत्री तक पहुंची प्री पेड स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड कराये जाने की मांग

झांसी: आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मण्डलायुक्त विमल कुमार दुबे से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि झांसी जनपद के शहर में 93304 , ललितपुर में 41553 एवं जालौन में 58714 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके है। इन मीट रों को लेकर मिल रही शिकायतों के उपरांत हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा इनकी तकनीकी जांच कराये जाने तक प्री पेड मीटरों पर रोक लगा दी है।परंतु जिन लोगों के यहां पूर्व में प्रीपेड मीटर लग चुके है ।वह असमंजस की स्थिति में है कि उनके मीटर कब पोस्ट पेड में परिवर्तित किये जायेंगे तथा बिल के रुप में जो अधिक पैसा विभाग ने वसूल किया है वह कैसे वापिस होगा। यही नही जालौन में इस परेशानी के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं पर मुकदमें दर्ज किये गये है।5
ज्ञापन के माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पुरजोर मांग की है कि सभी प्री पेड मीटरों को पोस्ट पेड में परिवर्तित किया जाये और प्रीपेड मीटर से बिल वसूली गई अधिक धनराशि उपभोक्ताओं को वापिस हो तथा जिन महिलाओं के खिलाफ अपनी बात कहने पर मुकदमें लगाए गये है वह तुरंत वापिस लिये जाये।

किसानो को समर्थन मूल्य दिया जाये

झांसी: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मण्डलायुक्त के सामने झांसी और ललितपुर जनपद के गेंहू क्रय केंद्रों पर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नही मिलने की शिकायत की। उन्होने कहा कि केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध नही है । जिस कारण किसान केंद्रों पर कई- कई दिनों तक पड़े रहते है। मजबुर होकर किसान सस्ते दामों में अपना गेंहू बाजार में बेच रहा है। किसानो की इस समस्या का निराकरण कराने की मांग की ताकि किसान को उसके गेंहू का समर्थन मूल्य मिल सके । मण्डल आयुक्त ने अविलंब कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, मुकेश अग्रवाल , अरविन्द बब्लू, शंभू सेन व अनिल रिछारिया शामिल रहे।

Jhansidarshan.in