• Fri. Apr 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना” के अन्तर्गत ऋण पाने का सुनहरा अवसर

ByNeeraj sahu

Apr 17, 2026
“एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना” के अन्तर्गत ऋण पाने का सुनहरा अवसर*
*ऋण हेतु https://msme.up.gov.in पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करें*
——————
       झांसी : उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद झाँसी में “एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना” के अन्तर्गत दो उत्पाद (कोमल खिलौने एवं वस्त्र) सम्मिलित है। उक्त योजना में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग पात्र है। इसमें शौक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है। इस योजनान्तर्गत ऋण (उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय) तीन प्रकार के कार्यो के लिए दिया जाएगा।
      उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत 25 प्रतिशत सब्सिडी का भी प्रावधान है। आवेदन करने के लिए आँनलाईन पोर्टल की बेबसाईड  https://msme.up.gov.in › login › Registration_Login  पर लाॅगिन कर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आँनलाईन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। परियोजना में अधिकतम ऋण की कोई उच्च सीमा नही है।
      उन्होंने बताया कि आवेदन करने हेतु दस्तावेजों में आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नोटरी शपथ पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट  बैंक की पासबुक की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो, हस्ताक्षर शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है। लाभार्थी को परियोजना लागत का 05 से 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होगा, बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत पर नियमानुसार 25 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। विस्तृत विवरण हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, झांसी में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।
Jhansidarshan.in