• Sun. Jan 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर हमला, बोले— गुंडागर्दी और लूट ही था एजेंडा

ByNeeraj sahu

Dec 27, 2025

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर हमला, बोले— गुंडागर्दी और लूट ही था एजेंडा

जालौन :० प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जालौन जनपद के कोंच तहसील अंतर्गत जखौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस पार्टी को जनता मां मानती है, वह कभी गड्ढे में नहीं जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी और लूट का बोलबाला था, यही उनका असली एजेंडा रहा है।
मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की सेवा के लिए सत्ता में आई है, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता केवल ऊल-जलूल बयानबाजी करते हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिल रहे हैं, हर घर नल से जल पहुंच रहा है और बुनियादी सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है, इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ी है और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है, जिससे प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। मंत्री ने दावा किया कि आज प्रदेश का हर वर्ग खुद को सुरक्षित और खुशहाल महसूस कर रहा है।

Jhansidarshan.in