बाल विवाह उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
*बाल विवाह मुक्त भारत* 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की टीम झाँसी के द्वारा विभिन्न स्कूलों में बीरबल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं बाल विवाह मुक्त भारत में विद्यालय के बालक, बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं तथा समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाल विवाह उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। बच्चों ने शपथ भी ली वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास समाज में कहीं भी होने देंगे।
कार्यक्रम के दौरान डीएमसी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुश्री प्रियंका गुप्ता के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम में रजनी वर्मा जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई उक्त कार्यक्रम में प्रीति त्रिपाठी सीएम वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन से कविता परिहार उपस्थित रही।