• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पीसीपीएनडीटी की बैठक सम्पन्न*

ByNeeraj sahu

Nov 29, 2025
*पीसीपीएनडीटी की बैठक सम्पन्न*
———————
       आज पीसीपीएनडीटी एक्ट से सम्बन्धित जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी के सभा कक्ष में किया गया। बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 05 पत्रावली, नवीनीकरण हेतु पत्रावली 03 पत्रावली डाक्टर को लगाने/हटाने हेतु 06 पत्रावली, 04 पत्रावली अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टॉल/बेचने हेतु प्रस्तुत तथा 01 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर सरेण्डर हेतु प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का माननीय सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया।
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय ने कि सभी प्रबंधक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर अपने सेन्टरों में एक्टिव ट्रेकर अक्य रूप से लगवाये पी०सी०पी०एन०डी०टी०एक्ट के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें एक्ट के नियमों का उलंघन करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
      इसके उपरान्त पीसीपीएनडीटी डा० अंशुमन तिवारी नोडल अधिकारी द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।
      बैठक में श्री संदीप चौधरी जिला महिला चिकित्सालय झाँसी, श्री मृदुलकान्त श्रीवास्तव डीजीसी फौजदारी झांसी, श्री अजय कुमार मिश्रा संयुक्त अभियोजन, डा० नीति शास्त्री वस्ठि समाज सेविका, श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका, श्रीमती सुधा कनकने पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लव, वीरांगना झांसी श्री ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in