*थाना पूँछ अंतर्गत यात्री प्रतीक्षालय ढेरी की पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी*
पूँछ/झाँसी।। आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को करीब 9:30 बजे थाना क्षेत्र पूँछ के अंतर्गत यात्री प्रतीक्षालय ढेरी की पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं तथा व्यक्ति शारीरिक रूप से अत्यंत दुर्बल दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में क्षेत्र में घूम रहा था और उसी स्थान पर रहता दिखाई दे रहा था।
स्थानीय ग्रामीणों एवं आस-पास के गाँवों में जाकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के कारणों की वास्तविक पुष्टि हो सकेगी।