• Wed. Dec 3rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

  झांसी मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग पर सख्त कार्रवाई, 1603 यात्रियों पर दंड

ByNeeraj sahu

Nov 26, 2025
    झांसी मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग पर सख्त कार्रवाई, 1603 यात्रियों पर दंड
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में झांसी मंडल में ट्रेन संचालन के दौरान बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए निरंतर और व्यापक जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
इन अभियानों के तहत 01 अप्रैल 2025 से 15 नवम्बर 2025 की अवधि में कुल 1603 मामलों में यात्रियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई और सभी से नियमानुसार अर्थदंड वसूला गया। रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त औचक निरीक्षण अभियानों के दौरान इन 1603 मामलों में संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस दौरान कुल ₹4,79,470 (चार लाख उन्यासी हजार चार सौ सत्तर रुपये) का अर्थदंड वसूल किया गया।
झांसी रेल मंडल में अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर मंडल स्तर से सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि गाड़ियों की समयबद्धता, परिचालन सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अपील करता है कि बिना आवश्यक कारण के अलार्म चेन खींचने से बचें, क्योंकि अनावश्यक एसीपी न केवल रेलगाड़ियों की समयपालन क्षमता को बाधित करता है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
प्रेस विज्ञप्ति  -02                                                                                         दिनांक-26.11.2025

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर झाँसी मंडल में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न
76वें राष्ट्रीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में झाँसी मंडल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, समानता, न्याय तथा स्वतंत्रता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने की शपथ ग्रहण की। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों का आधार है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने आचरण एवं कार्य संस्कृति में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों में संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्य संस्कृति को और अधिक जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाना तथा संविधान में निहित आदर्शों को दैनिक कार्यों के माध्यम से साकार करना रहा।
संविधान दिवस को वृहदता से मनाये जाने के उद्देश्य से मंडल कार्यालय में किये गए  विभिन्न आयोजन के क्रम में निबंध लेखन, पेंटिंग तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संविधान से जुड़े विषयों पर अपना ज्ञान वर्धन किया I
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश शर्मा , वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी श्री अमन वर्मा समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रेस विज्ञप्ति  -03
रेलवे स्टेशन द्वारा सूचित किया जाता है कि कानपुर लखनऊ रेल खंड के मध्य अमौसी- मानक नगर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 05c एवं 06c के स्थान पर RUB रोड अंडर ब्रिज सबवे  निर्माण कार्य के अंतर्गत RCC बॉक्स पुशिंग कार्य हेतु दिनांक 03.12.2025 को प्रातः 09:25 बजे से 17:25 बजे तक ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाना है I
उपरोक्त कार्य के चलते निम्नलिखित गाड़ियों को संचालन निम्न अनुसार प्रभावित रहेगा I
रद्दीकरण :
1. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- लखनऊ एक्सप्रेस यात्रा आरंभ तिथि 03.12.2025 को रद्द रहेगी I
2. गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यात्रा आरंभ तिथि 03.12.2025 रद्द रहेगी I
3. गाड़ी संख्या 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ यात्रा आरंभ तिथि 03.12. 2025 रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 51814 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यात्रा आरंभ तिथि  03.12. 2025 को रद्द रहेगी
मार्ग परिवर्तन :
1. गाड़ी संख्या 12103 पुणे- लखनऊ एक्सप्रेस यात्रा आरंभ तिथि 02.12.2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग  उन्नाव-माखी-बालमऊ-लखनऊ  होकर संचालित की जाएगी I   I
2. गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर यात्रा आरंभ तिथि 02.12.2025 को  अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग  उन्नाव-माखी-बालमऊ-लखनऊ  होकर संचालित की जाएगी I I
3. गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक ट. – प्रतापगढ़  यात्रा आरंभ तिथि  02.12. 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग  उन्नाव-माखी-बालमऊ-लखनऊ  होकर संचालित की जाएगी I I
4. गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर – चर्लापल्ली  यात्रा आरंभ तिथि  03.12. 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग  ऐश्बाघ-लखनऊ जंक्शन(LJN)-आलमनगर-बालामऊ-मखी-उन्नाव-कानपूर होकर संचालित की जाएगी, इस दौरान यह गाडी लखनऊ (LKO) स्टेशन पर ठहराव नहीं लेगी I
5. गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर  यात्रा आरंभ तिथि  02.12. 2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग  लखनऊ (LKO)-आलमनगर-बालामऊ-मखी-उन्नाव होकर संचालित की जाएगी, इस दौरान यह गाडी लखनऊ (LKO) स्टेशन पर ठहराव नहीं लेगी I
समय पुन: निर्धारण :
1. गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ(LJN)- पुणे एक्सप्रेस यात्रा आरंभ तिथि 03.12.2025 को 90 मिनट देरी से संचालित की जाएगी I
2. गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर –बांद्रा टर्मिनस  एक्सप्रेस यात्रा आरंभ तिथि 03.12.2025 को 145 मिनट देरी से संचालित की जाएगी I
Jhansidarshan.in