• Wed. Dec 3rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

 ** जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला बीएलओ को किया प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित 

ByNeeraj sahu

Nov 26, 2025
 ** जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला बीएलओ को किया प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित
 ** श्रीमती दीप्ति रानी, बीएलओ
गरौठा विधानसभा को दी शुभकामनाएं
 ** शुद्ध एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने हेतु मतदाता सूची का शुद्धिकरण बेहद जरूरी
     झाँसी : आज जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में
उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला बूथ लेबल अधिकारी श्रीमति दीप्ति रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
      जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने 225- गरौठा विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र का मतदेय स्थल संख्या-311 के बूथ लेवल अधिकारी श्रीमति दीप्ति रानी द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरित करने एवं भरे हुए गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त कर उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक समय से पूर्व किये जाने पर इनकी प्रशंसा की ओर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को भी इसी निष्ठा, लगन और समयबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया ताकि SIR का कार्य समय पूर्ण किया जा सके।
     इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, वरिष्ठ सहायक आरके पाल सहित समस्त उपजलाधिकारी उपस्थित रहे।
—–‐——————————–
Jhansidarshan.in