• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ज्वार खरीद हेतु क्रय केन्द्रों पर किया जायेगा “पहले आओ पहले पाओ” सिद्धान्त का पालन

ByNeeraj sahu

Nov 7, 2025
ज्वार खरीद हेतु क्रय केन्द्रों पर किया जायेगा “पहले आओ पहले पाओ” सिद्धान्त का पालन
*कृषकों की सुविधा हेतु क्रय केन्द्र पर की जायेगी आॅफलाइन टोकन की व्यवस्था*
        झांसी: अपर जिलाधिकारी (वित्त एव राजस्व)/जिला खरीद अधिकारी श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सीधे कृषकों से ज्वार क्रय करने हेतु जनपद झांसी के क्रय केन्द्रों पर कृषकों का ज्वार “पहले आओ पहले पाओ” के सिद्धान्त पर क्रय किया जायेगा, परन्तु यदि क्रय केन्द्र पर केन्द्र की दैनिक खरीद क्षमता से अधिक किसान पहुंचते है, तो क्रय केन्द्र पर कृषकों की सुविधा के लिए आफलाइन टोकन की व्यवस्था भी की जायेगी।
         उन्होने बताया कि किसानों की सुविधा हेतु एन0आई0सी0 के सहयोग से ई-उपार्जन पर ऐसी आॅनलाइन व्यवस्था की जायेगी कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर ज्वार विक्रय हेतु उपस्थित होने वाले किसानों की संख्या व मात्रा के आधार पर सम्बन्धित केन्द्र पर प्रतीक्षा समय ज्ञात हो सके।
तहसील गरौठा में ज्वार खरीद, पंजीकरण, सत्यापन तथा भण्डारण हेतु उप जिलाधिकारी होंगे नोडल अधिकारी*
———————–
         झांसी: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत जनपद झांसी के तहसील गरौठा के उप जिलाधिकारी को ज्वार क्रय, किसानों के पंजीकरण व सत्यापन तथा भण्डारण हेतु गरौठा तहसील/परगना के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
Jhansidarshan.in