• Fri. Jan 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने किसानों को मुआवजा दिलाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से भेंट की*

ByNeeraj sahu

Nov 5, 2025
*राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने किसानों को मुआवजा दिलाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से भेंट की*
—————-
       झांसी : बुंदेलखंड की भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने किसानों को मुआवजा दिलाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित उनके आधिकारिक आवास, कालिदास मार्ग पर भेंट की।
       भेंट के दौरान श्रीमती लोधी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को झांसी जनपद के गरौठा, मोंठ तहसील सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और बीमा कंपनियों द्वारा सही मूल्यांकन कराए जाने का अनुरोध किया।
       मा0 मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी प्रभावित किसानों के नुकसान का शत-प्रतिशत मूल्यांकन कर उचित राहत प्रदान की जाए।
Jhansidarshan.in