• Mon. Mar 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा*

ByNeeraj sahu

Nov 5, 2025

*कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा*

*पंचनद संगम पहुंचे अधिकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

जालौन :० आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज पंचनद संगम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मेला स्थल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और श्रृद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग तथा अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व प्रभारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचनद संगम पर पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का समन्वयपूर्वक निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए और कहा कि भीड़-प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

रविकांत द्विवेदी RK
रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲 7007725321

Jhansidarshan.in