• Sat. Mar 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन पुलिस की मुस्तैदी — एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने किया उरई नगर में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

ByNeeraj sahu

Nov 4, 2025

*जालौन पुलिस की मुस्तैदी — एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने किया उरई नगर में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

उरई :०जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज नगर में क्षेत्राधिकारी नगर ‘लेडी सिंघम’ अर्चना सिंह एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने मुख्य बाजार, सर्राफा मार्केट तथा सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर स्वयं पहुंचकर हालात देखे और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

रविकांत द्विवेदी RK
रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

Jhansidarshan.in