एसपी ने किया कोटरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने थाना कोटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया।
एसपी ने अभिलेखों के उचित रखरखाव एवं अद्यावधिक प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और आम नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।