• Wed. Dec 3rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*यातायात माह का हुआ शुभारंभ — जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सुरक्षित यातायात की शपथ*

ByNeeraj sahu

Nov 1, 2025

*यातायात माह का हुआ शुभारंभ — जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सुरक्षित यातायात की शपथ*

जालौन :० पुलिस लाइन उरई में शनिवार को सड़क सुरक्षा माह (यातायात माह) का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
दोनों अधिकारियों ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि —*

> “सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। नियमों की अनदेखी और लापरवाही ही सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है। व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसे खतरे में न डालें।”

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें और उन्हें यातायात अनुशासन का पाठ अवश्य पढ़ाएं।

*पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा —*

> “यातायात माह के दौरान जनपद में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे में वाहन न चलाएं, ओवरस्पीड और मोबाइल प्रयोग से बचें।”

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात की शपथ दिलाई।
प्रचार वाहन के माध्यम से शहर में यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया और पंपलेट वितरित कर लोगों को नियमों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नेहा ब्याडवाल, लेडी सिंघम सीओ सिटी अर्चना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, एआरटीओ राजेश कुमार, प्रभारी यातायात निरीक्षक वीर बहादुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी RK
रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲 7007725321

Jhansidarshan.in