• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

खादी प्रदर्शनी में लोकगीत व राई नृत्य की रही धूम,

ByNeeraj sahu

Oct 13, 2025
खादी प्रदर्शनी में लोकगीत व राई नृत्य की रही धूम
गाँधी पहन कर खादी, दिला गए देश को आजादी” लोक गीत बेहद पसंद किया गया
      झाँसी : उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग़ बोर्ड द्वारा आयोजित मण्डलीय प्रदर्शनी में रविवार को मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम के मुख्य आतिथ्य में लोक गीत एवं राई नृत्य का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने महात्मा गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ववलित कर किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राम किशोर गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। हरविन्दर और उनके साथियों से शानदार लोक गीत प्रस्तुत किये। “गाँधी पहन कर खादी देश को दिला दी आजादी” गीत बहुत पसंद किया गया, इसके साथ ही राई नृत्य ने लोगों  का मन मोह लिया।
      इस अवसर पर अर्जुन सिंह चाँद, रिपु सूदन नामदेव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड झांसी के द्वारिका प्रसाद, कैलाश चंदेल, अखिलेश चतुर्वेदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Jhansidarshan.in