• Sat. Oct 18th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान — 34मामलों में ₹8630 का राजस्व वसूला गया

ByNeeraj sahu

Oct 10, 2025

प्रेस विज्ञप्ति-01

रेलवे मंडल झांसी
दिनांक: 10.10.2025

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान — 34मामलों में ₹8630 का राजस्व वसूला गया

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को खजुराहो रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान (Intensive Ticket Checking Drive) चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्रवाई कर रेलवे राजस्व की रक्षा करना था।

इस दौरान कुल 34 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹8630/- का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान में स्वतंत्र पाटकर , प्रदीप श्रीवास , संदीप तिवारी,विजय कुमार, शिव सिंह मीना , सहित चेकिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टिकट चेकिंग अभियान पूरी तरह से समन्वित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया गया, जिससे अनियमित यात्रियों में जागरूकता एवं अनुशासन का माहौल बना।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें एवं भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है एवं इससे रेलवे को आर्थिक क्षति होती है।

रेलवे द्वारा ऐसे चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

 

प्रेस विज्ञप्ति -02            दिनांक – 10.10.2025

 

रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है की रेलवे द्वारा दिवाली, छठ पूजा के लिए गाड़ी संख्या 14212/14211 नई दिल्ली –आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर स्टेशन तक विस्तार किया गया है |

गाड़ी संख्या 14212 नई दिल्ली –आगरा को ग्वालियर तक दिनांक -16.10.25 से 30.10.25 तक (15 दिन)

गाड़ी संख्या 14211 आगरा  -नई दिल्ली को ग्वालियर से दिनांक -17.10.25 से 31.10.25 तक (15 दिन)

14212 स्टेशन 14211
आगमन      प्रस्थान आगमन      प्रस्थान
17.40 नई दिल्ली 10.00
21.30 21.35 आगरा छावनी 03.40 05.30
22.23 22.25 धोलपुर 02.10 02.12
23.03 23.05 मुरेना 01.30 01.32
23.45 ग्वालियर 01.00

 

 प्रेस विज्ञप्ति -03                     दिनांक:10.10.2025

 रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को अधिसूचित किया जाता है कि गोरखपुर जंक्शन पर स्थित पुरानी पिट लाइन संख्या-1 के ब्लॉकिंग और पुरानी पिट लाइन संख्या-2 को स्थायी रूप से हटाने/तोड़ने हेतु लिए गए मेगा ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी गई है। इस आवश्यक इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचे के विकास कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन, और अस्थायी विस्तार की अवधि भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
गाड़ियों का निरस्तीकरण –
1. गाड़ी सं. 05053 (गोरखपुर-बांद्रा ट.) साप्ताहिक (प्रत्येक शुक्रवार) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 27.02.2026 तक निरस्त रहेगी। (पूर्व सूचित 23.05.25 से 28.11.25)
2. गाड़ी सं.  05054 (बांद्रा ट.-गोरखपुर) साप्ताहिक (प्रत्येक शनिवार) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 28.02.2026 तक निरस्त रहेगी। (पूर्व सूचित 24.05.25 से 29.11.25)
गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन –
1. गाड़ी सं. 01027 (दादर गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 26.02.26 तक मऊ स्टेशन तक जाएगी एवं मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। (पूर्व सूचित 17.05.25 से 02.12.25)
2. गाड़ी सं. 01028 (गोरखपुर-दादर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 28.02.26 तक मऊ स्टेशन से चलेगी एवं गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। (पूर्व सूचित 19.05.25 से 04.12.25)
3.गाड़ी सं. 22921 (बांद्रा ट.-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.02.26 तक बलरामपुर स्टेशन तक जाएगी एवं बलरामपुर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। (पूर्व सूचित 18.05.25 से 30.11.25)
4. गाड़ी सं. 22922 (गोरखपुर-बांद्रा ट.) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 24.02.26 तक बलरामपुर स्टेशन से चलेगी एवं गोरखपुर-बलरामपुर के मध्य निरस्त रहेगी। (पूर्व सूचित 20.05.25 से 02.12.25)
गाड़ियों का अस्थाई विस्तार –
1. गाड़ी सं.11055 (लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 27.02.26 तक गोंडा स्टेशन तक जाएगी। (पूर्व सूचित 16.06.25 से 07.12.25)
2. गाड़ी सं. 11056 (गोरखपुर -लोकमान्य तिलक ट.) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 01.03.26 तक गोंडा स्टेशन से चलेगी। (पूर्व सूचित 18.06.25 से 07.12.25)
3. गाड़ी सं. 20103 (लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 27.02.26 तक आजमगढ़ स्टेशन तक जाएगी। (पूर्व सूचित 16.06.25 से 05.12.25)
4. गाड़ी सं. 20104 (गोरखपुर -लोकमान्य तिलक ट.) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 28.02.26 तक आजमगढ़ स्टेशन से चलेगी। (पूर्व सूचित 17.06.25 से 06.12.25)
5. गाड़ी सं. 19409 (साबरमती-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 26.02.26 तक थावे स्टेशन तक जाएगी। (पूर्व सूचित 09.06.25 से 06.12.25)
6. गाड़ी सं. 19410 (गोरखपुर- साबरमती) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 28.02.26 तक थावे स्टेशन से चलेगी। (पूर्व सूचित 21.06.25 से 08.12. 25)
7. गाड़ी सं. 11037 (पुणे-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 26.02.26 तक बढ़नी स्टेशन तक जाएगी। (पूर्व सूचित 11.09.25 से 04.12.25)
8. गाड़ी सं. 11038 (गोरखपुर-पुणे) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 28.02.26 तक बढ़नी स्टेशन से चलेगी। (पूर्व सूचित 13.09.25 से 06.12.25)

      प्रेस विज्ञप्ति -04                                                                      दिनांक: 10 अक्टूबर 2025

रेलवे ने पुखरायां स्टेशन पर 4 ट्रेनों को प्रायोगिक ठहराव दिया;
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि पुखरायां स्टेशन पर चार ट्रेनों को प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है।
पुखरायां स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेनें (प्रायोगिक स्टॉपेज):

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम पुखरायां पर ठहराव की तिथि पुखरायां (PHN) आगमन पुखरायां (PHN) प्रस्थान
12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस 20.10.2025 से 11:34 बजे 11:36 बजे
12174 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस उद्योग नगरी एक्सप्रेस 16.10.2025 से 09:08 बजे 09:10 बजे
12943 वलसाड-कानपुर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस 16.10.2025 से 16:05 बजे 16:07 बजे
12944 कानपुर-वलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस 17.10.2025 से 09:08 बजे 09:10 बजे
उरई स्टेशन पर संशोधित समय-सारणी:
ट्रेन संख्या 12174 और 12944 के पुखरायां स्टेशन पर ठहराव के कारण,  उरई (ORAI) स्टेशन पर उनकी समय-सारणी में भी संशोधन किया गया है, जो 16 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा।
ट्रेन संख्या स्टेशन प्रभावी तिथि संशोधित आगमन संशोधित प्रस्थान
12174 उरई (ORAI) 16.10.2025 09:39 बजे 09:41 बजे
12944 उरई (ORAI) 16.10.2025 09:39 बजे 09:41 बजे

प्रेस विज्ञप्ति -05                    झांसी, 10.08.2025

स्वच्छ भोजन – स्वस्थ यात्री : झांसी रेल मंडल ने मनाया ‘स्वच्छ आहार दिवस’

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज झांसी रेल मंडल में “स्वच्छ आहार दिवस” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, दतिया, खजुराहो, महोबा, ललितपुर सहित विभिन्न स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में स्वच्छता से संबंधित विशेष अभियान संचालित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर, कैंटीन, पैंट्री कार, फूड स्टॉल, रसोईघर तथा प्लेटफॉर्म पर स्थित खाद्य वितरण स्थलों की व्यापक सफाई की गई। कूड़ा निस्तारण, टेबल–काउंटर की धुलाई, पेयजल स्टेशनों की स्वच्छता तथा गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियाँ विशेष रूप से की गईं।

यात्रियों एवं विक्रेताओं को स्वच्छ भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न सूचना–प्रदर्शन, संवाद एवं घोषणाओं के माध्यम से संदेश दिए गए। मंडल स्वास्थ्य इकाई के प्रतिनिधियों ने खाद्य विक्रेताओं को हाथ धोने की सही विधि, भोजन को ढककर रखने, और पॉलिथीन एवं डिस्पोज़ेबल सामग्री के सीमित उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने स्वच्छता अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि
स्वच्छ और सुरक्षित आहार यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ रेलवे की सेवा गुणवत्ता का प्रतीक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि स्वच्छता केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर, हमारी कार्य संस्कृति का हिस्सा बने।

Jhansidarshan.in