महिलाओं को किया गया पर्सनल हाइजीन के प्रति जागरूक, सेनेटरी नैपकिन वितरित
महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा के निर्देशन में आज बेतवा क्लब में संगठन द्वारा संचालित “दस्तक” कार्यक्रम के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनी तथा स्टेशन परिसर के आसपास निवास करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर एवं अशिक्षित महिलाओं को डॉ॰ सुनीता तिर्की द्वारा पर्सनल हाइजीन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाते हुए कपड़े की बजाय सेनेटरी नैपकिन के उपयोग की सलाह दी तथा इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। साथ ही, महिलाओं की सामान्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को संगठन की पदाधिकारियों द्वारा सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती शिल्पी शुक्ला, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती ममता मिश्रा, सचिव श्रीमती स्वाती चौरसिया, कोषाध्यक्षा श्रीमती चेतना शर्मा, सह-सचिव श्रीमती मनुश्री सैनी, श्रीमती सीमा सिंह एवं श्रीमती मोनिका गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
(2)
स्टेशन से कॉलोनी तक छाई स्वच्छता की अलख — झांसी मंडल में चला विशेष अभियान
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत स्वच्छ परिसर दिवस आयोजित
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत झांसी रेल मंडल में आज ‘स्वच्छ परिसर दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिवेश प्रदान करना था।
अभियान के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांदा, ललितपुर, उरई, मुरैना, डबरा, ओरछा सहित मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर स्टेशन परिसरों, प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों, सर्कुलेटिंग एरिया, पेयजल स्थलों एवं यात्री सुविधाओं की गहन सफाई की गई। सफाई कर्मियों एवं रेलवे अधिकारियों ने मिलकर स्टेशन परिसर को कचरा-मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
साथ ही, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर, विभिन्न शाखाओं, कॉलोनी क्षेत्रों तथा सामुदायिक स्थलों की भी विशेष सफाई की गई। रेलवे कॉलोनी में निवासरत कर्मचारियों को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कर्मचारियों और यात्रियों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने तथा उचित निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया। स्टेशनों पर डस्टबिनों को “गीला कचरा” और “सूखा कचरा” के पृथक चिन्हों के साथ स्थापित किया गया ताकि अपशिष्ट पृथक्करण की प्रक्रिया प्रभावी रूप से लागू हो सके।
(3)
रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन: –
डाउन गाड़ियाँ
क्रं. सं. |
गाड़ी सं. |
स्टेशन से – स्टेशन तक |
वर्तमान मार्ग |
परिवर्तन मार्ग |
स्टेशन पर ठहराव नही होगा | मार्ग परिवर्तन के दौरान 2 मिनट का ठहराव निम्न स्टेशन पर | प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी तिथि |
1 |
20156 |
नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर | नगदा -उज्जैन-देवास – इंदौर -डॉ. अम्बेडकर नगर | नगदा -रतलाम -फतेहाबाद – इंदौर -डॉ. अम्बेडकर नगर |
उज्जैन, देवास |
रतलाम |
10.10.2025
से 14.10.2025 |
2 | 20416 | इंदौर -वाराणसी | इंदौर -फतेहाबाद -उज्जैन – मक्सी -संत हिरदाराम नगर | इंदौर -देवास -मक्सी-संत हिरदाराम नगर | उज्जैन | देवास, मक्सी | 13.10.2025 |
3 | 20414 | इंदौर -वाराणसी | इंदौर -फतेहाबाद -उज्जैन –
मक्सी -संत हिरदाराम नगर |
इंदौर-देवास-मक्सी –
संत हिरदाराम नगर |
उज्जैन | देवास, मक्सी | 15.10.2025 |
4 | 09525 | हापा-नाहरलगुन | नगदा -उज्जैन -मक्सी – रुठियाई -शिवपुरी -ग्वालियर | नगदा -कोटा -रुठियाई – ग्वालियर | उज्जैन, मक्सी, शाजापुर,
ब्यावरा राजगढ |
– | 15.10.2025 |
5 |
14115 |
डॉ. अम्बेडकर नगर-प्रयागराज | डॉ. अम्बेडकर नगर-इंदौर -फतेहाबाद – उज्जैन -मक्सी -संत हिरदाराम नगर | डॉ. अम्बेडकर नगर-इंदौर – देवास -मक्सी -संत हिरदाराम नगर |
उज्जैन |
देवास, मक्सी |
11.10.2025
से 15.10.2025 |
6 |
12919 |
डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा | डॉ. अम्बेडकर नगर-इंदौर – देवास -उज्जैन -मक्सी –
संत हिरदाराम नगर |
डॉ. अम्बेडकर नगर-इंदौर -फतेहाबाद – उज्जैन -मक्सी -संत हिरदाराम नगर |
देवास |
– |
11.10.2025
से 15.10.2025 |
7 | 22193 | दौंड -ग्वालियर | नगदा -उज्जैन -मक्सी – रुठियाई -शिवपुरी -ग्वालियर | नगदा -कोटा -रुठियाई – ग्वालियर | उज्जैन, मक्सी, शाजापुर,
ब्यावरा राजगढ |
– | 12.10.2025 |
8 | 20961 | उधना -बनारस | नगदा-उज्जैन-मक्सी-रुठियाई-शिवपुरी-ग्वालियर | नगदा-कोटा-रुठियाई-ग्वालियर | उज्जैन, मक्सी, शाजापुर,
ब्यावरा राजगढ |
– | 14.10.2025 |
9 |
19313 |
इंदौर -पटना | इंदौर -देवास -उज्जैन – मक्सी -संत हिरदाराम नगर | इंदौर -फतेहाबाद -उज्जैन – मक्सी -संत हिरदाराम नगर |
देवास |
– |
13.10.2025,
15.10.2025 |
10 |
09465 |
अहमदाबाद -दरभंगा |
नगदा -उज्जैन -मक्सी – शाजापुर -ब्यावरा राजगढ-रुठियाई –
गुना |
नगदा -कोटा -रुठियाई – गुना |
उज्जैन |
– |
10.10.2025 |
11 | 09043 | बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी | नगदा -उज्जैन -मक्सी – संत हिरदाराम नगर -निशातपुरा -बीना |
…