• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के माहौल में मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती

ByNeeraj sahu

Oct 10, 2025
जनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के माहौल में मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती
महापौर द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जयन्ती कार्यक्रम/रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ*
——————-
       झांसी : शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर जनपद के नगरीय क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि मन्दिर नगर निगम परिसर, सिद्देश्वर महादेव मन्दिर, लक्ष्मी गेट बाहर स्थित काली माता मन्दिर, कानपुर हाईवे स्थित सखी के हनुमान मन्दिर एवं मड़िया महादेव मन्दिर तथा जनपद की तहसील क्षेत्रान्तर्गत तहसील मऊरानीपुर में श्री धनुषधारी मन्दिर, तहसील मोंठ परिसर में हनुमान मन्दिर, तहसील टहरौली में श्री लक्ष्मण जी महाराज मन्दिर, तहसील गरौठा में मोहल्ला रामनगर स्थित श्रीराम राजा मन्दिर एवं विकासखण्ड गुरसरांय में नरसिंह भगवान/राम जानकी मन्दिर में दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि रामायण का पाठ भी किया गया।
       इसी क्रम में झांसी नगर निगम परिसर स्थित वाल्मीकि मन्दिर में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सिद्ध पीठ श्री भगवान बाल्मीकि मंदिर टोरिया मोहल्ला हंसारी, बाल्मीकि उद्यान नगर निगम परिसर तथा गल्ला मंडी रोड तालपुरा स्थित श्री श्री 1008 भगवान महर्षि बाल्मीकि मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समारोह संपन्न हुआ।
       महापौर श्री बिहारी लाल आर्य ने नगर निगम स्थित बाल्मीकि मंदिर में महर्षि बाल्मीकी जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ महर्षि बाल्मीकी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना की।
      उन्होंने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
        महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।  इसी क्रम में वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत मंदिरों में बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
Jhansidarshan.in