विषय: शासन निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 अंतर्गत संस्था द्वारा आत्मरक्षा- स्वसुरक्षा जन जागृति कार्यशाला गुड टच बैड टच संपन्न
आगरा उप्र/ झांसी उ.प्र..!!! सामाजिक संस्था नवप्रभात मुख्यालय झांसी की महिला प्रकोष्ठ कृति एवं अनुशासन निगरानी कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी एवं संस्था वरिष्ठ जनों के दिशा निर्देश प्रयासनुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा महिला कल्याण विषयक जन जागृति अभियान मिशन शक्ति के फेस-1,फेस -2 फेस-3 फेस 4 में सक्रिय सहभागिता के पश्चात वर्तमान चरण फेस-5.0 के तहत अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की स्थापना के लिए संकल्पित भाव से संचालित संस्था महिला हेल्प लाइन “”वेदना एक दर्द/ जनसंदेश”” एवं फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब समूह की महिला सदस्यों द्वारा संपूर्ण भारतीय राष्ट्र के अलग अलग महानगरो/शहरों के अनुशासित एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में आयोजित होने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की श्रंखला मे एग्निशियो पब्लिक स्कूल, आगरा (उ.प्र) उप्र में आयोजित एक दिवसीय आत्मरक्षा स्वसुरक्षा जनजागृति कार्यशाला गुड टच – बैड टच का शुभारंभ संस्था द्वारा सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति “”सजग शिक्षार्थी- सुरक्षित शिक्षार्थी”” की नीति समझाते हुए संकल्पित भाव से अपनी सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी रखकर जीवन शैली में गतिशील होने के आह्वान के साथ किया गया।
आत्मरक्षक कार्यशाला के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधिका डॉ सरिता दीक्षित एवं प्रधानाचार्य विजय प्रकाश दीक्षित उपस्थित रहे
आत्मरक्षा कार्यशाला की अध्यक्षता आगरा शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता ने की
आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए समूह वरिष्ठ संयोजिका के रूप में कविता गुप्ता ने खिलौना गुड़िया के माध्यम से सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर परिवार के सदस्यों एवं अपरिचित लोगों से होने वाले को गुड टच एवं बैड टच को पहचानने एवम स्वयं की सुरक्षा कैसे करे संबंधी प्रमुख बिंदुओं की जानकारी पर प्रकाश डाला,जिस पर विद्यार्थियों ने एक-एक कर अपनी अपनी जिज्ञासाओं पर समूह संयोजिकाओं से अनेक प्रश्न किए जिस पर उनके सभी प्रश्नों का उत्तर बालमन की जिज्ञासाओं के अनुसार देकर सभी को निरुत्तर किया गया
आत्म रक्षा कार्यशाला में वरिष्ठ संयोजिका शैलजा गुप्ता ने सभी शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर से स्कूल आते समय अथवा स्कूल से घर जाते समय या अन्य किसी भी सामान्य जीवन शैली के क्रियाकलापो में अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए अपने आसपास सजग व सुरक्षित नजर बनाए रखने की जानकारी सभी शिक्षार्थियों को दी..एवं किसी भी विपत्ति काल में अपने पास ज्वलनशील स्प्रे मिर्च पाउडर छोटी सी कोई रस्सी, छोटी बड़ी घरेलू सेफ्टी पिन एवम स्वयं की सुरक्षा के लिए बनाए गए सुरक्षा चक्र अंतर्गत पुलिस विभाग 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा जानकारियों से सभी शिक्षार्थियों को अवगत करवाया
आत्मरक्षा कार्यशाला समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा संस्था प्रतिनिधि सदस्यों को गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान से सम्मानित किया गया
आत्मरक्षा कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ संयोजिका शैलजा गुप्ता ने किया
अंत में संस्था अनुशासन प्रभारी मुख्यालय सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया
आत्म रक्षा कार्यशाला में रूपम अग्रवाल प्रिया अवस्थी अनीता कंचन गुप्ता अनुपमा शाक्य अंशिका एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष मीडिया विभाग के सभी सहयोगियों का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।