• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सरकार की मंशा गौमाता का पूर्ण संरक्षण : सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश

ByNeeraj sahu

Sep 18, 2025
सरकार की मंशा गौमाता का पूर्ण संरक्षण : मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश
*पीड़ित गौमाता को उपचार दिलाकर किया धर्मार्थ कार्य*
*मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर सदस्य राज्य महिला आयोग ने किया वृक्षारोपण*
—————————-
       झांसी : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत युवा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया और प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों से आमजनमानस को अवगत कराया तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान एवं फल भी वितरित किए।
        इस दौरान मा0 सदस्य द्वारा गरौठा विधानसभा स्थित मोठ क्षेत्र में शीतला माता मंदिर पर अस्वस्थ गाय माता को तत्काल उप जिलाधिकारी, मोंठ के सहयोग से नजदीक की गौशाला पहुंचाया, जहां पर गौमाता को तत्काल उपचारित किया गया। मौके पर मा0 सदस्य ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गायों की देखरेख में किसी प्रकार की हीलाहवाली ना हो और हाइवे पर पीड़ित गायों को विभागीय अधिकारी तुरंत संरक्षण प्रदान कर उपचार करें।
Jhansidarshan.in