*वेदध्वनि के बीच अवतरित हुए भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और रिपुदमन*
*173 वर्ष पूर्व स्थापित परम्परायें और अनुष्ठान आज भी अपनी मूल मान्यताओं के साथ कायम*
*जो निश्चित रूप से इस ऐतिहासिक रामलीला की बहुमूल्य धरोहर है।*
जालौन :० कोंच 173 वर्ष पुरानी कोंच की विश्व विख्यात ऐतिहासिक रामलीला का बुधवार दोपहर भगवान राम के प्राकट्योत्सव के साथ ही विधिवत शुभारंभ हो गया। अपरान्ह एक बजे पं. रमेशचंद्र पटेरिया के प्रधान आचार्यत्व में नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से अनुष्ठान कराकर राम का अनुजों भरत, लक्ष्मण और रिपुदमन सहित अवतरण कराया गया। बैंड बाजों के बीच जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, गोले दाग कर कोंच नगरवासियों को यह शुभ समाचार दिया गया और दर्शनों के लिए लोगों का तांता लग गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान कोंच रामलीला के अधिष्ठाता चौधरी विहारीलाल गौड़ के वंशज नमन चतुर्वेदी ने होता के रूप में संपन्न कराए। गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की रामलीला का 173वां महोत्सव बुधवार को भगवान राम के प्राकट्य के साथ शुभारंभ हो गया। मानिक चौक स्थित रामलीला भवन पर मध्यान्ह रंगमंच आचार्य पं. रमेशचंद्र पटेरिया के प्रधान आचार्यत्व में नगर के कर्मकांडी ब्राह्मणों पं. लल्लूराम मिश्रा, पं. संतोष त्रिपाठी, पं. संजय रावत, पं. नवनीत शास्त्री, पं. रूपेश तिवारी, पं. गोविंदशरण मिश्रा, पं. कमलेश दुवे, पं. राजेश दीक्षित, पं. सोनू मिश्रा, पं. अजय मिश्रा आदि ने समवेत वेद ध्वनि के बीच अनुष्ठान और हवन-पूजन संपन्न कराया। यजमान की भूमिका में नमन चतुर्वेदी ने सभी दायित्व निभाए। हवन के पश्चात चारों सजीव श्रीविग्रहों को झूले में विराजमान कराया गया। धर्मादा अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुवे लौना, कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी, रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रधव मिश्रा, मंत्री आशीष कुशवाहा, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, अभिनय विभाग के अध्यक्ष पी.डी. रिछारिया, मंत्री सुधीर सोनी, लालजी कुशवाहा, केशव बबेले, अतुल चतुर्वेदी आदि ने झूले में विराजमान मूर्तियों की आरती उतारी। इस दौरान संतोष तिवारी, साकेत पटैरिया, मोहनदास नगाइच, अमित नगाइच, अभिषेक रिछारिया, सागर अग्निहोत्री, रामसहाय सेठ, हरिश्चंद्र तिवारी, राघवेंद्र चमेंड़, लकी दुवे, हिमांशु राठौर, प्रमोद विदुआ, राघवेंद्र तिवारी, शिवांग दुवे, लकी दुवे, गौरव तिवारी, नरेश लोहिया, राजीव पटेल, पवन अग्रवाल, सूरज शर्मा, शैलेष सोनी, नंदराम स्वर्णकार, राजू मिश्रा, सचिन सोनी, भोले अग्रवाल, रामविहारी सोहाने, अशोक बादशाह, दीपक मिश्रा, निखिल सोनी, ब्रजेंद्र कुशवाहा, छुन्ना बाबा, राहुल बाबू अग्रवाल, उज्जवल तिवारी, शुभम उपाध्याय, अनमोल दीक्षित, रजत अग्रवाल, ठाकुर कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।