• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोंच रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान

ByNeeraj sahu

Sep 17, 2025
कोंच रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 16.09.2025 को कोंच रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर सख्त कार्यवाही की गई, जिसमें  कुल10 केस दर्ज हुए और 4220 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया I
इस अभियान में चेकिंग स्टाफ श्री लाल जी एवं चेतराम वर्मा ने रेल सुरक्षा बल पिंकी यादव के साथ समन्वय कर सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान विशेष रूप से ट्रेन22537,518161,51864  की जांच की गयी ।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अन्यथा बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
(2)
झांसी – हड़पसर के बीच चलेगी विशेष त्योहार ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए और आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली तथा छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए, उत्तर मध्य रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और हाड़पसर के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 01924 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – हाड़पसर):
यह ट्रेन दिनांक 27 सितंबर 2025 से दिनांक 29 नवम्बर 2025 तक हर शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलेगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी: 19:40 बजे
बीना: 22:20 – 22:22 बजे
रानी कमलापति: 00:00 – 00:05 बजे
इटारसी: 01:50 – 02:00 बजे
खंडवा: 03:55 (पास)(रविवार)
भुसावल: 06:05 – 06:10 बजे
मनमाड: 09:05 – 09:10 बजे
अंकाई: 09:50 (पास)
कोपरगांव: 10:10 – 10:12 बजे
अहमदनगर: 12:30 – 12:33 बजे
दौंड कॉर्ड लाइन: 15:18 – 15:20 बजे
हाड़पसर: 16:30 बजे

ट्रेन संख्या 01923 (हाड़पसर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी):
यह ट्रेन दिनांक 28 सितंबर 2025 से दिनांक 30 नवम्बर 2025 तक हर रविवार को हाड़पसर से चलेगी।
हाड़पसर: 19:10 बजे
दौंड कॉर्ड लाइन: 20:38 – 20:40 बजे
अहमदनगर: 21:47 – 21:50 बजे
कोपरगांव: 23:55 – 23:57 बजे
अंकाई: 00:27 बजे(पास)(सोमवार)
मनमाड: 01:20-01:25
भुसावल: 03:35 – 03:40 बजे
खंडवा: 06:25 (पास)
इटारसी: 08:50 – 09:00 बजे
रानी कमलापति: 10:40 – 10:45 बजे
बीना: 12:28 – 12:30 बजे
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी: 15:00 बजे(सोमवार)
यह विशेष ट्रेन कुल 17 कोचों के साथ संचालित होगी, जिसमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अपनी सीट की बुकिंग करा लें।

(3)
झाँसी मंडल में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जारी है अभियान
चित्रकूट स्टेशन पर की गयी सख्त कार्यवाही 53 यात्रियों से गंदगी फैलाने पर वसूला गया 10600 रू. जुर्माना I

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 15.09.2025 को झाँसी मंडल पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट जांच कर्मियों द्वारा विशेष रूप से गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को चिन्हित कर उनसे अर्थदंड वसूला गया । पूरे दिन चलाए गए इस अभियान में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 131 यात्री गंदगी फैलाते हुए पकडे गए, जिनसे अर्थदंड स्वरुप 37850 रूपए वसूल किये गए I

स्वच्छता हेतु चलाए गए इस विशेष अभियान में सिर्फ चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन से 53 यात्री गंदगी फैलाते पकडे गए जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 10600/- वसूल किया गया I

इस अभियान में चेकिंग स्टाफ श्री अनिल सिकरवार, कुलदीप श्रीवास्तव, संतोष मौर्या, अभिलाष सिंह, अमित अग्रवाल तथा तारिक द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर तथा रेलगाड़ी में गंदगी न फैलायें I

Jhansidarshan.in